bhopal-एमपी कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने आज रविवार को अपनी पार्टी कांग्रेस की करारी हार पर कहा, “हम खामियों का विश्लेषण करेंगे और देखेंगे कि हम मतदाताओं को अपनी बात क्यों नहीं समझा पाए. हम सभी पर चर्चा करेंगे, चाहे वह जीतने वाला उम्मीदवार हो या हारने वाला हो.
कमल नाथ ने कहा, मध्य प्रदेश की जनता का फैसला मुझे स्वीकार है. हमें विपक्ष में बैठने की जिम्मेदारी दी गई है और हम अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे. मध्य प्रदेश के सामने अभी सबसे बड़ा सवाल यही है कि मध्य प्रदेश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो, हमारे किसानों को खुशहाली मिले. मैं भारतीय जनता पार्टी को बधाई देता हूं. मुझे आशा है कि जनता ने उनके ऊपर, जो विश्वास दिखाया है, वे उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे.
कमल नाथ ने कहा, आप सबको याद होगा कि मैंने कभी सीटों की घोषणा नहीं की. मैंने हमेशा यही कहा कि मुझे मध्य प्रदेश के मतदाता पर विश्वास है और आज भी मैं यही कहूंगा कि मुझे मध्य प्रदेश के मतदाता पर विश्वास है. मैं सभी हारे हुए प्रत्याशी और जीते हुए विधायकों के साथ इस बात की समीक्षा करूंगा कि आखिर वह क्या वजह रही जो हम अपनी बात मध्य प्रदेश के मतदाता को समझा नहीं सके.
dharmpath.com dharmpath