ह्यूस्टन ने जेसी पर छोड़ी गहरी छाप

लंदन, 1 फरवरी (आईएएनएस)। पॉप स्टार जेसी जे ने कहा है कि दिवंगत अमेरिकी गायिका व्हिटनी ह्यूस्टन ने उनके करियर पर सर्वाधिक गहरी छाप छोड़ी है।

वेबसाइट ‘कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम’ के अनुसार, जेसी कहती हैं कि उन्हें जब कभी प्रेरणा की जरूरत पड़ती है, तो वह हमेशा ह्यूस्टन के गीतों का रुख करती हैं।

जेसी ने लंदन के एवेंटीम अपोलो आयोजन स्थल में मंच पर ह्यूस्टन को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “किसी अन्य कलाकार ने मुझे उन जैसा महसूस नहीं कराया। मैंने यह गाना अपने पहले ऑडिशन में गाया था। यह मुझे याद दिलाता है कि मैं गा सकती हूं।”

इस दौरान जेसी ने ह्यूस्टन के ‘आई हेव नथिंग’ सहित ‘डोमिनो’ व ‘डू इट लाइक अ डूड’ जैसे अपने कुछ सफल गाने भी गाए।

ह्यूस्टन का वर्ष 2012 में निधन हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493