टिंबरलेक ने पत्नी के गर्भवती होने की पुष्टि की

लॉस एंजेलिस, 1 फरवरी (आईएएनएस)। गायक जस्टिन टिंबरलेक ने कहा कि उनकी पत्नी जेसिका बील उनके पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं।

वेबसाइट ‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ के अनुसार, टिंबरलेक ने इसकी घोषणा शनिवार को अपने 34वें जन्मदिन पर अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए की।

इस तस्वीर में टिंबरलेक अपनी गर्भवती पत्नी को चूमते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, “जन्मदिन की बधाइयों के लिए सभी का शुक्रिया। मुझे इस साल अब तक का सबसे जबर्दस्त तोहफा मिल रहा है। इंतजार नहीं कर सकता। लड़का है या लड़की, पता नहीं”

जेसिका के गर्भवती होने की अफवाहें पिछले साल नवंबर में उड़ीं, लेकिन इस जोड़ी ने इस बारे में अब तक चुप्पी साध रखी थी। वे दोनों वर्ष 2012 में परिणय सूत्र में बंध गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493