लॉस एंजेलिस, 2 फरवरी (आईएएनएस)। मशहूर टेलीविजन धारावाहिक ‘फ्रेंड्स’ में रशेल ग्रीन की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन का कहना है कि प्रसारण से पूर्व धारावाहिक में उनकी जगह करीब-करीब किसी ओर ने ले ली थी।
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, सैंटा बारबरा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में 45 वर्षीया जेनिफर ने कहा कि लघु धारावाहिक ‘मडलिंग थ्रू’ संबंधी व्यस्तता की वजह से ‘फ्रेंड्स’ के निर्माता, रशेल ग्रीन की भूमिका में उनकी जगह किसी ओर को लेने की सोच रहे थे।
जेनिफर ने कहा, “धारावाहिक ‘फ्रेंड्स’ उस समय आया, जब मैं ‘मडलिंग थ्रू’ कर रही थी।”
उन्होंने कहा, “इसलिए एक वक्त ऐसा आया था, जब समूह फोटो खिंचवाते समय मुझे समूह से अलग-थलग हो जाना पड़ता था और फोन पर मेरी सहेलियां मुझसे कहा करती थीं कि ‘मैं ‘फ्रेंड्स’ में तुम्हारी भूमिका निभाने के लिए ऑडिशन दे रही हूं।”
‘मडलिंग थ्रू’ (1994) सिर्फ तीन माह चला।
dharmpath.com dharmpath