अमिताभ की क्रिकेट कॉमेंटरी से बाल्की खुश

मुंबई, 2 फरवरी (आईएएनएस)। एडिलेड में 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले क्रिकेट विश्व कप मैच की कॉमेंटरी महानायक अमिताभ बच्चन मशहूर कॉमेंटेटर हर्षा भोगले व कपिल देव के साथ करेंगे। इस बात से अमिताभ अभिनीत फिल्म ‘शमिताभ’ के निर्देशन आर. बालाकृष्णन खुश हैं।

इसे लेकर स्टार स्पोर्ट्स प्रसारक व ‘शमिताभ’ के निर्माताओं के बीच एक करार हुआ है।

आर. बाल्की नाम से मशहूर बालाकृष्णन ने इस बारे में कहा, “श्रीमान बच्चन की आवाज मेरी फिल्म ‘शमिताभ’ के स्टार है। फिल्म की कथावस्तु उनकी आवाज के इर्दगिर्द घूमती है।”

उन्होंने कहा, “मुझे व्यक्तिगत तौर पर लगता है कि ऐसा कुछ नहीं है, जो श्रीमान बच्चन की आवाज नहीं कर सकती। मेरी ही तरह लाखों लोग भी इस बात से सहमत होंगे। उन्होंने कई फिल्मों में अपनी आवाज दी है। वृत्तचित्र व सामाजिक कामों के लिए भी अपनी आवाज दी है। जो एक चीज उन्होंने नहीं की थी, वह है कॉमेंटरी।”

बाल्की का कहना है, “मेरे ख्याल से पाकिस्तान-भारत को लता मंगेशकर व अमिताभ बच्चन की आवाज से ज्यादा बेहतर तरीके से को कोई और चीज नहीं जोड़ सकती।”

अमिताभ व धनुष की मुख्य भूमिका वाली ‘शमिताभ’ छह फरवरी को रिलीज हो रही है। इस फिल्म से अक्षरा हासन बॉलीवुड में कदम रख रही हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493