चेन्नई, 3 फरवरी (आईएएनएस)। लोकप्रिय तेलुगू अभिनेता राजशेखर जो पेशे से डॉक्टर भी हैं, निर्माता डी. रामानायडू का बीते कुछ महीनों से इलाज कर रहे हैं।
रामानायडू प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित हैं।
राजशेखर ने आईएएनएस को बताया, “बीते कुछ समय से वह चिकित्सीय निगरानी में हैं। हम कुछ वैकल्पिक उपचार उनको दे रहे हैं और परिणाम संतोषजनक हैं। यद्यपि कैंसर को जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता, फिर भी उन्हें ठीक करने की कोशिश जारी है।”
उन्होंने कहा कि रामानायडू की स्थिति बहुत खराब नहीं है। उन्होंने कहा, “वह पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हैं। वह अब उस स्थिति पर पहुंच चुके हैं, जहां उन्हें दवाओं पर निर्भर रहना पड़ेगा।”
रामानायडू लगभग सभी भारतीय भाषाओं में फिल्म बना चुके हैं।
राजशेखर इस समय अपनी तेलुगू फिल्म ‘गड्डम गैंग’ के प्रदर्शन का इंतजार कर रहे हैं, जो शुक्रवार को प्रदर्शित हो रही है।
dharmpath.com dharmpath