ताइपे, 4 फरवरी (आईएएनएस)। ताइवान का एक विमान बुधवार को पुल से टकरा नदी में गिर गया, जिससे इसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई।
‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के अनुसार, ताइवान की विमानन कंपनी ट्रांसएशिया एयरवेज का विमान बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 50 लोग सवार थे। विमान घरेलू उड़ान पर था।
विमान नदी में गिरने की वजह से कई लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है।
एटीआर-72 विमान ने ताइपे से किनमेन के लिए उड़ान भरी थी। पूर्वाह्न् करीब 11 बजे विमान का संपर्क नियंत्रण कक्ष से टूट गया। यह बाद में नदी में मिला।
dharmpath.com dharmpath