ताइवान में विमान दुर्घटना, 23 मरे (राउंडअप)

ताइपे, 4 फरवरी (आईएएनएस)। ताइवान ट्रांसएशिया एयरवेज का एक विमान बुधवार को उड़ान भरने के 10 मिनट बाद राजधानी ताइपे में कीलंग नदी में जा गिरा। इस हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने आपदा राहत अधिकारियों के हवाले से बताया कि हादसे में बचे लोगों को ताइपे और न्यू ताइपे के अस्पतालों में ले जाया गया है। विमान के दोनों ब्लैकबॉक्स को बरामद कर लिया गया है। घटना के कारणों की जानकारी बुधवार रात तक मिलने की उम्मीद है।

विमान संख्या जीई-235 ने ताइपे से किनमेन के लिए उड़ान भरी थी। इसमें चीन के 31 यात्री व चालक दल के पांच सदस्यों सहित कुल 58 लोग सवार थे। विमान में तीन बच्चे भी सवार थे।

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, यह विमान अप्रैल 2014 से सेवाएं दे रहा था और इसी माह इसकी सुरक्षा की जांच होनी थी।

ताइपे सोंगशन हवाईअड्डे से उड़ाने भरने के 10 मिनट बाद पूर्वाह्न् करीब 10.55 बजे इसकी विंग एक पुल से टकरा गई, जिसके बाद यह कीलुंग नदी में जा गिरा। टैक्सी में एक महिला और पुरुष सवार थे।

ताइवान पर्यटन प्राधिकरण ने पुष्टि की कि चीन के यात्री चीन के दक्षिणपूर्व में स्थित फुजिआन प्रांत के सिनमैन शहर से दो पर्यटन एजेंसियों द्वारा आयोजित दौरे पर आए थे।

स्टेट काउंसिल ताइवान अफेयर ऑफिस और एसोसिएशन फॉर रिलेशन अक्रॉश द ताइवान स्ट्रेट (एआरएटीएस) ने एक संयुक्त आपातकालीन अभियान जारी किया और ताइवान की मुख्यभूमि अफेयर्स काउंसिल और स्ट्रेट्स एक्सचेंज फाउंडेशन (एसईएफ) को घटना की स्थिति की जानकारी देते रहे।

एसईएफ को भेजे गए एक संदेश में एआरएटीएस ने कहा कि चीन के यात्रियों के रिश्तेदार उनके ठिकानों के बारे में जानने के लिए उत्सुक थे।

23 जुलाई 2014 को ट्रांसएशिया का विमान जीई-222 ताइवान के पेंघु द्वीप पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 48 लोगों की जान चली गई थी।

ट्रांसएशिया एयरवेज 1951 में अस्तित्व में आई थी। यह ताइवान की पहली निजी विमान कंपनी है। यह छोटी-छोटी विदेश यात्राओं के लिए सेवा प्रदान करती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493