घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी

मुंबई-भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को फिर से तूफानी तेजी देखने को मिली है। हरे निशान पर शुरुआत करने के बाद बाजार में दोनों इंडेक्स नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। एक ओर जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा तेजी के साथ कारोबार कर रहा है, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 200 अंकों से ज्यादा चढ़कर नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है।

 

बीएसई का सेंसेक्स बाजार की शुरुआत के साथ सुहब 9.15 बजे पर 656.84 अंक या 0.94 फीसदी की उछाल के साथ 70,241.44 के लेवल पर ओपन हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी भी 187.30 अंक या 0.90 फीसदी की जोरदार तेजी के साथ 21,113.60 के स्तर पर खुला था। मार्केट खुलने के समय लगभग 1952 शेयरों में बढ़ोतरी देखने को मिली, जबकि 353 शेयर ऐसे थे, जिन्होंने लाल निशान पर कारोबार शुरू किया। इसके अलावा 70 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493