‘रजिया सुल्तान’ में महिला सशक्तिकरण का संदेश

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। नए ऐतिहासिक टेलीविजन धारावाहिक ‘रजिया सुल्तान’ का उद्देश्य दिल्ली सल्तनत की सुल्तान रजिया सुल्ताना की प्रेरणादायक कहानी के माध्यम से दर्शकों को महिला सशक्तिकरण का संदेश देना है।

यह आगामी धारावाहिक दो मार्च से एक नए चैनल पर प्रसारित होगा। बुधवार को इसके मुख्य कलाकार सूरज थापर और पंखुड़ी अवस्थी इसके प्रचार के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में थे।

इसका उद्देश्य रजिया सुल्ताना की जिंदगी को दिखाकर आधुनिक समाज की महिलाओं को सशक्त बनाना है।

‘एमटीवी फना’ और ‘ये है आशिकी’ जैसे धारावाहिकों में अभिनय कर चुकीं पंखुड़ी इसमें मुख्य भूमिका निभाएंगी।

किरदार से संबंधित अपनी समझ के बारे में पंखुडी ने आईएएनएस को बताया, “रजिया एक आम लड़की जैसी है। वह मस्तमौला है, लेकिन दूसरी तरफ डरती भी है। उसके पिता सुल्तान हैं, लेकिन वह कभी उनकी सल्तनत संभालने का सपना नहीं देखती। लेकिन समय बीतने के साथ उसके पिता को अहसास होगा कि वह सल्तनत राजवंश पर शासन करने के लिए सर्वश्रेष्ठ दावेदार हो सकती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493