टोक्यो, 5 फरवरी (आईएएनएस)। दुनिया के सबसे वृद्ध व्यक्ति जापान के साकारी मोमोई ने गुरुवार को अपना 112वां जन्मदिन मनाया।
मोमोई का नाम विश्व के सबसे वृद्ध व्यक्ति के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जापान के सैतामा शहर के रहने वाले मोमोई उम्र के इस पड़ाव पर भी बिल्कुल स्वस्थ और भले चंगे हैं।
मोमोई इस समय टोक्यो के एक स्वास्थ्य सेवा केंद्र में रहते हैं, जहां उन्होंने अपने दोस्तों और परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया।
मोमोई का जन्म पांच फरवरी, 1903 को फुकुशिमा में हुआ था।
वह पेशे से एक कृषि रसायन विषय के शिक्षक थे और फुकुशिमा में एक सरकारी हाई-स्कूल के प्रधानाध्यापक थे।
दुनिया की सबसे वृद्ध महिला का गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड भी एक जापानी महिला के नाम है। मिसाओ ओकावा 116 साल की हैं और ओसाका में रहती हैं। वह अगले महीने 117 साल की हो जाएंगी।
dharmpath.com dharmpath