Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 जान्हवी ने शिखर के साथ अपने रिश्ते पर लगाई मुहर | dharmpath.com

Wednesday , 18 June 2025

Home » मनोरंजन » जान्हवी ने शिखर के साथ अपने रिश्ते पर लगाई मुहर

जान्हवी ने शिखर के साथ अपने रिश्ते पर लगाई मुहर

January 1, 2024 11:00 pm by: Category: मनोरंजन Comments Off on जान्हवी ने शिखर के साथ अपने रिश्ते पर लगाई मुहर A+ / A-

करण जौहर का चैट शो ‘कॉफी विद करण’ का आठवां संस्करण भी काफी पॉपुलर हो रहा है। इनके टॉक शो में बॉलीवुड सितारे शामिल होकर अपने जीवन के रहस्यों के बारे बात करते हैं। इस शो के आने वाले एपिसोड में जान्हवी कपूर अपनी बहन खुशी कपूर के साथ आएंगी। इस एपिसोड का प्रोमो भी सोशल मीडिया पर चर्चित हो रहा है। इसमें उन्होंने अपने कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का नाम लिया था। इसके बाद कहा जा रहा है कि जान्हवी और शिखर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

दरअसल, दोनों के रिश्ते की चर्चा पिछले कुछ समय से हो रही है, लेकिन इस शो में पहली बार जान्हवी ने शिखर का नाम लिया। शिखर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। वह सुशील कुमार शिंदे की बेटी स्मृति शिंदे और संजय पहाड़िया के बेटे हैं। शिखर के जन्मदिन पर जान्हवी की पोस्ट ने सबका ध्यान खींचा। वह शिखर को शिखू कहती है।

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर चैट शो के आने वाले एपिसोड से जान्हवी और खुशी कपूर का एक वीडियो शेयर किया है। इस बार जान्हवी अपने बारे में कई दिलचस्प बातें शेयर करती नजर आ रही हैं। वह करण के पूछे गए सवालों का जवाब देती भी नजर आ रही हैं। करण पूछते है कि उसके फोन में स्पीड डायल पर किसका नंबर है। इस पर जान्हवी पहले पिता बोनी कपूर, बहन खुशी कपूर और फिर शिखू (शिखर पहाड़िया) का नाम लेती हैं। तीसरा नाम लेते ही उसके चेहरे के भाव बदल जाते हैं, मानो वह शिखर का नाम नहीं लेना चाहती थी, लेकिन गलती से ले लिया।

इस बार करण ने वीडियो में खुशी कपूर से उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में भी पूछा। उनका नाम ‘द आर्चीज़’ फेम एक्टर वेदांग रैना के साथ जोड़ा जा रहा था, लेकिन ख़ुशी ने स्पष्ट किया कि वे सिर्फ दोस्त हैं। साथ ही कुछ दिनों पहले वेदांग ने भी इन अफवाहों के बारे में बताया था। इस बार जान्हवी अपने चाचा अनिल कपूर की नकल करती नजर आईं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस बीच यह देखना दिलचस्प होगा कि शो में जान्हवी और खुशी अपने बारे में और क्या खुलासा करती हैं।

जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह ‘एनटीआर 30’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में नजर आएंगी। ‘बवाल’ उनकी आखिरी फिल्म थी। तो वहीं, खुशी कपूर ने हाल ही में फिल्म ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इसमें उन्होंने सुहाना खान, अगस्त्य नंदा, वेदांग रैना के साथ अहम भूमिका निभाई थी।

 

जान्हवी ने शिखर के साथ अपने रिश्ते पर लगाई मुहर Reviewed by on . करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण' का आठवां संस्करण भी काफी पॉपुलर हो रहा है। इनके टॉक शो में बॉलीवुड सितारे शामिल होकर अपने जीवन के रहस्यों के बारे बात करते हैं करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण' का आठवां संस्करण भी काफी पॉपुलर हो रहा है। इनके टॉक शो में बॉलीवुड सितारे शामिल होकर अपने जीवन के रहस्यों के बारे बात करते हैं Rating: 0
scroll to top