Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड संग पार्टी करते स्पॉट हुईं सारा तेंदुलकर | dharmpath.com

Tuesday , 17 June 2025

Home » मनोरंजन » जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड संग पार्टी करते स्पॉट हुईं सारा तेंदुलकर

जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड संग पार्टी करते स्पॉट हुईं सारा तेंदुलकर

January 6, 2024 3:43 pm by: Category: मनोरंजन Comments Off on जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड संग पार्टी करते स्पॉट हुईं सारा तेंदुलकर A+ / A-

जाह्नवी कपूर बहन खुशी कपूर के साथ करण जौहर के शो कॉफी विद करण में नजर आईं। इस शो में जाह्नवी ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर कमेंट किए। उन्होंने अपनी लव लाइफ को लेकर भी बड़ा खुलासा किया। उन्होंने साफ किया है कि वह शिखर पहाड़िया के साथ रिलेशनशिप में हैं। इसके बाद दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे आंध्र प्रदेश में देवदर्शन करने पहुंचे।

जाह्नवी और शिखर एक दूसरे से प्यार करते हैं। दोनों पहले एक-दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन किसी वजह से उनका ब्रेकअप हो गया। हालांकि बाद में ये फिर से एक हो गए और अब ये रिलेशनशिप में हैं। उन्हें अक्सर देवदर्शन जाते हुए भी देखा जाता है। शुक्रवार को जाह्नवी कपूर शिखर पहाड़िया के साथ आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में प्रार्थना करने गईं। उनका और शिखर का दर्शन के लिए जाते हुए वीडियो वायरल हुआ था।

अब शिखर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सारा तेंदुलकर के साथ हैं। शिखर और सारा ने दोस्तों के साथ मिलकर पार्टी की। बाद में दोनों कार में एक-दूसरे से बातचीत करते नजर आते हैं। उनके इस वीडियो को पैपराजी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। शिखर और सारा अच्छे दोस्त हैं। अब इनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस बीच नेटिजेंस इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ ने कमेंट्स में जाह्नवी कपूर और शुबमन गिल का जिक्र करते हुए मजेदार कमेंट्स किए हैं। सारा और शुबमन की डेटिंग की चर्चाएं चल रही हैं। जाह्नवी ने हाल ही में शिखर के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है।

जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड संग पार्टी करते स्पॉट हुईं सारा तेंदुलकर Reviewed by on . जाह्नवी कपूर बहन खुशी कपूर के साथ करण जौहर के शो कॉफी विद करण में नजर आईं। इस शो में जाह्नवी ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर कमेंट किए। उन्होंने जाह्नवी कपूर बहन खुशी कपूर के साथ करण जौहर के शो कॉफी विद करण में नजर आईं। इस शो में जाह्नवी ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर कमेंट किए। उन्होंने Rating: 0
scroll to top