भोपाल: टेलर ने की बुजुर्ग की निर्मम ह्त्या

भोपाल:मामूली कहासुनी के बाद आरोपी ने वृद्ध को लात घूसों से पीट दिया। इसके बाद बुजुर्ग वाहन लेकर करीब 50 मीटर ही चले होंगे। फिर बेसुध होकर गिर पड़े।
घटना शनिवार करीब 4.15 बजे की है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग व्यक्ति की गाड़ी पार्किंग को लेकर एक टेलर से मामूली कहासुनी हुई थी। इतनी सी बात पर टेलर ने उन्हें पीटा जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक शहर के अशोका गार्डन इलाके में स्थित सब्जी मंडी चौराहा में रहने वाले 70 वर्षीय मुन्ने खान ने घर के करीब एक टेलर्स की दुकान के बाहर गाड़ी पार्क कर दी थी। इस बात पर दुकान के संचालक शाकिर उर्फ बबलू ने विवाद किया।

बहस बढ़ने के बाद आरोपी ने बुजुर्ग को लात घूसों से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद बुजुर्ग वाहन लेकर करीब 50 मीटर ही चले होंगे। फिर बेसुध होकर गिर पड़े। परिजनों ने बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एसआई विजय बामने ने बताया कि फिलहाल मर्ग कायम कर किया जा रहा है। मृतक के परिजनों ने बबलू टेलर्स पर हत्या के आरोप लगाए हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493