बलूचिस्तान:चुनाव से एक दिन पहले धमाके से दहला शहर, 24 की मौत और कई दर्जन लोग घायल

बलूचिस्तान:पाकिस्तान में 8 फरवरी को होने वाले नेशनल और असेंबली इलेक्शन के पहले हिंसा की घटनाएं बढ़ गई हैं। बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी और खैबर में पाकिस्तान तालिबान हमले कर रहे हैं। चुनाव से एक दिन पहले भी बलूचिस्तान धमाकों से दहल उठा। बलूचिस्तान में एक घंटे के भीतर दो ब्लास्ट हुए जिनमें 24 लोगों की मौत हो गई जबकि कई दर्जन लोग घायल हैं।

पहला धमाका पिशिन शहर में हुआ। पाकिस्तानी मीडिया जियो न्यूज के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, इसमें 15 लोगों की मौत हुई और 30 घायल हो गए। हालांकि, बाद में मरने वाले की संख्या 12 बताई गई। वहीं करीब 25 लोग घायल हुए। यह धमाका निर्दलीय उम्मीदवार असफंद यार खान काकड़ के ऑफिस के बाहर हुआ। धमाके के दौरान काकड़ दफ्तर में मौजूद नहीं थे।

इसके कुछ ही देर बाद दूसरा धमाका बलूचिस्तान के ही किला सैफुल्लाह शहर में जमीयत-उलेमा-ए-इस्लाम (JUI-F) पार्टी के कैंडिडेट मौलाना अब्दुल वासे के ऑफिस के बाहर हुआ। वो सुरक्षित हैं। हालांकि, इस हमले में भी 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि 25 घायल हुए हैं। दोनों धमाकों में कुल 24 लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तान के इलेक्शन कमीशन ने इन हमलों को लेकर बलूचिस्तान के चीफ सेक्रेटरी और पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493