MP में वीरा राणा के 6 महीने के एक्सटेंशन पर केंद्र की सहमति

भोपाल- मध्य प्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा को 6 महीने का एक्सटेंशन मिला है। राज्य सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने सहमति दे दी है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

 

 

सीएस वीरा राणा का रिटायरमेंट इसी महीने 31 मार्च को होना था। लेकिन, प्रदेश सरकार ने उनके एक्सटेंशन के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था। वीरा राणा 6वीं मुख्य सचिव हैं, जिन्हें एक्सटेंशन मिलने जा रहा है।

राणा से पहले पूर्ववर्ति शिवराज सरकार ने मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को दो बार 6-6 महीने का एक्सटेंशन दिया था। बैंस के दूसरे एक्सटेंशन का पीरियड 30 नवंबर को पूरा होने के बाद वीरा राणा को मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

1988 बैच की आइएएस अधिकारी वीरा राणा प्रदेश में सबसे सीनियर हैं। विधानसभा चुनाव के समय तत्कालीन मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस की सेवावृद्धि की दूसरी अवधि पूरी होन पर चुनाव आयोग की सहमति से राणा को मुख्य सचिव पद का प्रभार दिया गया था। करीब डेढ़ माह बाद उन्हें मुख्य सचिव बनाया गया। प्रशासनिक गलियारों में तभी से यह कयास लगाए जा रहे थे कि अप्रैल-मई में प्रस्तावित लोकसभा के चुनाव के चलते उन्हें सेवावृद्धि दी जाएगी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493