भाजपा जीती तो वोट देने का अधिकार भी नहीं मिलेगा:अखिलेश यादव

लखनऊ– देश में लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। चुनाव को लेकर सभी पार्टी तैयारियों में जुट गई है। वहीं, आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर जारी है। इसी बीच INDIA गठबंधन के घटक दल समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का बड़ा बयान सामने आया है। सपा सुप्रीमो ने कहा कि यह चुनाव भारत का भविष्य तय करेगा और यदि भाजपा जीती तो लोगों के पास वोट डालने का भी अधिकार नहीं बचेगा।

अखिलेश यादव ने शनिवार को सपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में पूरी तैयारी से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों (पीडीए) के जरिये भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को हराना है। सपा मुख्यालय से जारी एक बयान के अनुसार, अखिलेश ने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र की अग्नि परीक्षा है, इसलिए आज से ही सभी को चुनाव प्रचार में जुट जाना है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493