प्रधानमंत्री मोदी ने भूटान राजपरिवार के साथ बिताए बेहद पारिवारिक पल, साझा किए चित्र

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गत दिनों भूटान की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर गए थे। इस दौरान भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक ने उन्हें अपने राजमहल में निजी रात्रि भोज के लिए भी आमंत्रित किया। लिंगकाना महल में आयोजित रात्रिभोज की मेजबानी खुद भूटान नरेश ने की। इस दौरान उनका पूरा परिवार भी उपस्थित था। प्रधानमंत्री मोदी ने भूटान नरेश के बच्चों के साथ खासा समय बिताया, उनसे हंसी-मजाक और बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने वे चित्र साझा किए हैं, जिनसे एक पारिवारिक भाव से जुड़ाव का संकेत मिलता है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493