MP: मुरैना में ब्रिज भरभरा कर गिरा

मुरैना-मध्यप्रदेश के मुरैना से बड़ी खबर आ रही है। यहां सिकरौदा गांव के पास बना अंग्रेजों के जमाने का रेलवे पुल भरभरा कर गिर गया। पुल का एक हिस्सा मजदूरों के साथ 50 फीट नीचे जा गिरा। जिसके बाद इस हादसे में पांच से अधिक मजदूर घायल हो गए। फिलहाल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बताया जा रहा है कि इस पुल को हटाने का काम चल रहा था। मजदूर एक साइड से पुल काटकर हटा रहे थे, इस दौरान वह धंसक गया। हादसे में 5 मजदूर घायल हो गए, 3 को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों में इकबाल, फिरोज, सुभराती, भोला और लालू शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक मुरैना के जौरा थाना क्षेत्र के सिकरौदा गांव में बना रेलवे को हटाने का काम 10 मजदूर कर रहे थे। हादसे में से पांच घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए जौरा अस्पताल में भर्ती कराया, प्राथमिकी इलाज के बाद सभी को मुरैना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि सोन नदी पर बने पुल को कोटा के एक ठेकेदार ने खरीदा था। पुल को हटाने का काम किया जा रहा था और इसी दौरान हादसा हो गया। बता दें नैरोगेज रेलवे ब्रिज को तोड़ने का काम किया जा रहा था। तभी अचानक से ब्रिज का हिस्सा टूटकर 50 फीट नीचे जा गिरा। घटना जोरा थाना इलाके के सिकरौदा सोन नदी पर बने पुल की है। इसके साथ ही नैरो गेज ट्रेन की जगह चंबल अंचल में ब्रॉडगेज की सुविधा जौरा से ग्वालियर के लिए कर दी गई है, जिसके कारण यह पुल अनुपयोगी हो गया था। इसी कारण इसे हटाने का काम किया जा रहा था।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493