नई दिल्ली- मोदी सरकार में मंत्री रहे चौधरी बीरेंद्र सिंह की कांग्रेस में वापसी हो गई है। मंगलवार को बीरेंद्र सिंह अपनी पत्नी के साथ प्रेमलता सिंह के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस में वापसी करने के बाद बीरेंद्र सिंह ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी किसानों की हितैषी नहीं है।
बीरेंद्र सिंह द्वारा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किए जाने के समय हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मासाचिव मुकुल वासनिक और रणदीप सुरजेवाला भी मौजूद रहे। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस में वापसी उनके लिए घर वापसी की तरह है। यह एक तरह से विचारधारा की वापसी भी है।
dharmpath.com dharmpath