कैमरून में बोको हराम ने की 100 लोगों की हत्या (राउंडअप)

images (1)नैरोबी, 5 फरवरी (आईएएनएस)। कैमरुन के उत्तरी शहर फोटोकोल में आतंकवादियों ने 100 नागरिकों की हत्या कर दी। आतंकवादियों ने यह जनसंहार कैमरून और चाड की सेनाओं के संयुक्त अभियान में मारे गए आतंकवादियों की हत्या के बदले में किया है। यह इलाका नाइजीरिया की सीमा से लगा है।

समाचार पत्र लोएल दू साहेल ने गुरुवार को एक स्थानीय संगठन के प्रतिनिधि के हवाले से बताया कि जिहादी आतंकवादियों ने शहर में लोगों के घरों और यहां तक कि मस्जिदों को भी आग के हवाले कर दिया।

आतंकवादी संगठनों के एक समूह द्वारा अपने बेटे की हत्या के बाद एक स्थानीय निवासी ने कहा, “बोको हराम के लोग आज सुबह शहर में घुसे और 100 से अधिक लोगों की घरों और मस्जिदों में हत्या कर दी।

कैमरून के सूचना मंत्री इस्सा चिरोमा ने कहा कि फोटोकॉल पर हुए हमले के बाद 50 आतंकवादियों की मौत हो गई और जबकि कैमरून की सेना के छह जवान भी मारे गए।

फोटोकॉम में हुआ जनसंहार उस अभियान का प्रतिशोध है जिसके तहत नाइजीरिया के शहर गंबोरू को आतंकवादियों के अधिकार से वापस अपने कब्जे में लेने के लिए संयुक्त अभियान चलाया गया था। कैमरून और नाइजीरिया की सीमा पर जारी लड़ाई में इस अभियान में दो दिनों में तकरीबन 250 आतंकवादियों की मौत हो गई।

बोको हराम के खिलाफ यह पहला क्षेत्रीय हमला था। आतंकवादी समूह मुख्य रूप से उत्तरी नाइजीरिया के इलाकों को केंद्रित कर हमले करता है, खास तौर पर बोर्नो, योबे और अदामवा में, जहां पर हाल के सालों में इस आतंकवादी समूह ने 1,000 लोगों को मार गिराया है और सैकड़ों लोगों का अपहरण कर लिया है।

नाइजीरिया के अखबार द गार्डियन के मुताबिक कैमरून और चाड की सरकार ने पुष्टि की है कि पिछले दो दिनों के दौरान बोको हराम के 250 सदस्य मारे जा चुके हैं।

चाड में सरकारी टेलीविजन ने बुधवार को अपनी खबर में बताया कि चाड की सेना ने गंबोरी और उत्तरी नाइजीरिया के नगला शहर में बोको हराम को पूरी तरह से खत्म करने के लिए अभियान चलाया जिसमें 200 आतंकवादी मारे गए, जबकि इस कार्रवाई में चाड की सेना के नौ जवानों की मौत हो गई।

अफ्रीकी संघ ने पिछले सप्ताह अपने सम्मेलन के दौरान आतंकवादियों से मुकाबले के लिए 7,500 सैनिकों की एक बहुराष्ट्रीय सेना के गठन का फैसला किया है। बोको हराम पिछले पांच सालों से उत्तरी नाइजीरिया में इस्लामिक शासन लागू करने का प्रयास कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493