भाजपा का “संकल्प पत्र” तो दिखावा है। इनका असली manifesto है ‘संविधान बदलो पत्र’:priyanka gandhi

नई दिल्ली-लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा के रविवार को अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया। भाजपा ने इसका नाम संकल्प पत्र दिया है। भाजपा के मैनिफेस्टो पर कांग्रेस नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया आई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि
भाजपा का “संकल्प पत्र” तो दिखावा है। इनका असली manifesto है ‘संविधान बदलो पत्र’।

प्रियंका गांधी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि गली-गली, राज्य दर राज्य भाजपा के नेता, भाजपा के प्रत्याशी संविधान बदलो पत्र लेकर घूम रहे हैं और भाषणों में बाबासाहेब के संविधान को बदलने की बात कर रहे हैं। याद रखिए, देश विरोधी, समाज विरोधी, लोकतंत्र विरोधी ये सारे षड्यंत्र बीजेपी पहले नीचे से ही शुरू करती है। शुरूआत में सबसे ऊपर के नेता पब्लिक के सामने संविधान की कसमें खाएँगे मगर रात में संविधान को खत्म करने की पटकथा लिखते हैं। बाद में पूरी सत्ता पाने पर संविधान पर हमला करेंगे।

प्रियंका गांधी ने आगे लिखा, ‘बाबा साहेब का संविधान भारत की आत्मा है। हमारा संविधान देश के करोड़ों लोगों को सम्मान से जीवन जीने का हक देता है। संविधान लोकतंत्र के केंद्र में आम अवाम को रखता है। आज हम सबको एकजुट होकर भाजपा के ‘संविधान बदलो मिशन’ को खारिज करना होगा और डंके की चोट पर कहना होगा देश संविधान से चलेगा और हम सब संविधान बदलने की मंशा रखने वालों को मिलकर हरायेंगे।’

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा के संकल्प पत्र पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के मेनिफेस्टो और नरेंद्र मोदी के भाषण से दो शब्द गायब हैं – महंगाई और बेरोज़गारी। लोगों के जीवन से जुड़े सबसे अहम मुद्दों पर भाजपा चर्चा तक नहीं करना चाहती। INDIA का प्लान बिलकुल स्पष्ट है – 30 लाख पदों पर भर्ती और हर शिक्षित युवा को 1 लाख की पक्की नौकरी। युवा इस बार मोदी के झांसे में नहीं आने वाला, अब वो कांग्रेस का हाथ मज़बूत कर देश में ‘रोज़गार क्रांति’ लाएगा।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493