भोपाल के हॉस्टल में बच्ची से रेप

भोपाल– भोपाल के स्कूल में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आठ साल की बच्ची के साथ स्कूल के हॉस्टल में रेप की शर्मसार कर देने वाली घटना हुई है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को देर रात गिरफ्तार भी कर लिया है। दरअसल, मिसरोद इलाके में एक बोर्डिंग स्कूल में आठ साल की बच्ची के साथ रेप की घटना की पुष्टि हुई है।

 

 

जानकारी के मुताबिक बच्ची के पिता बिजनेसमैन और मां गृहिणी है। पेरेंट्स ने 15 दिन पहले ही बच्ची का हॉस्टल में एडमिशन करवाया था। मां का कहना है कि पिछले रविवार को ही वह बच्ची को घुमाने बाहर ले गई थी। इस रविवार को बच्ची से फोन पर बात की तो वो रोने लगी। वीडियो कॉल कर बताया कि उसे ब्लीडिंग हुई है। जब उन्होंने कुछ पूछा तो वार्डन ने फोन काट दिया। सोमवार को वे तुरंत बच्ची को लेकर सीधे जेपी अस्पताल चली गई। जहां चेकअप के बाद बच्ची के प्राइवेट पार्ट में सूजन और ब्लीडिंग का पता चला।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493