रायबरेली से राहुल गांधी, अमेठी से किशोरी लाल शर्मा लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली;कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने इस बार रायबरेली से पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को मैदान में उतारा है. अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को मैदान में उतारा है.

राहुल गांधी 2004 से लगातार तीन बार अमेठी निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य चुने गए थे. वह 2019 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे. शुक्रवार को अमेठी और रायबरेली सीट पर नामांकन पत्र दाखिल करने का आखिरी दिन है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493