जब ‘चिकनी चमेली’ पर ठुमके आदित्य

मुंबई, 6 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्मी गाने ‘चिकनी चमेली’ को वैसे तो अभिनेत्री कैटरीना कैफ के शानदार नृत्य के लिए जाना जाता है, लेकिन टीवी रिएलिटी शो ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प्स’ पर प्रस्तोता आदित्य नारायण इस गाने पर ठुमकते नजर आए।

हुआ यूं कि शो की प्रतिभागी अंतरा ने यह शर्त रख दी कि वह तब तक अपनी प्रस्तुति नहीं देंगी, जब तक आदित्य उनके गाने पर नृत्य करने को राजी नहीं होंगे। आदित्य ने अंतरा की बात मानते हुए लाल दुपट्टा ओढ़कर ‘चिकनी चमेली’ पर ठुमके लगाए।

कार्यक्रम की ‘महागुरु’ प्रतिष्ठित गायिका अलका याज्ञनिक भी आदित्य के ठुमकों से काफी प्रभावित नजर आईं और कहा, “यह गाना आदित्य के लिए ही बना है।”

रिएलिटी शो ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प्स’ जी टीवी पर प्रसारित होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493