ECI ने लोकसभा चुनाव के पहले चार चरणों में हुए मतदान के आंकड़े जारी किये

दिल्ली:चुनाव के पहले चार चरणों में कुल मतदान 66.95 प्रतिशत दर्ज किया गया है. निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को ये जानकारी दी. आयोग ने बताया कि करीब 97 करोड़ पंजीकृत मतदाताओं में से 45.1 करोड़ लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है.

आयोग ने बयान में मतदाताओं का आह्वान किया कि वे आने वाले चरणों में मतदान के लिए बड़ी संख्या में बाहर निकलें. उसके अनुसार, 13 मई को हुए चौथे चरण में अपडेटेड मतदान 69.16 प्रतिशत था, जो 2019 के संसदीय चुनावों में इसी चरण की तुलना में 3.65 प्रतिशत अंक अधिक है.

लोकसभा चुनाव में तीसरे चरण के मतदान के लिए अपडेटेड मतदान का आंकड़ा 65.68 प्रतिशत रहा. 2019 के आम चुनाव के तीसरे चरण में 68.4 प्रतिशत मतदान हुआ था. गत, 26 अप्रैल को हुए चुनाव के दूसरे चरण में 66.71 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि 2019 के दूसरे चरण में 69.64 प्रतिशत मतदान हुआ था.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493