डिंडोरी में फिर पलटा पिकअप वाहन,एक महिला की मौत, 31 लोग घायल

डिंडोरी– डिंडोरी में बारातियों से भरा पिकअप वाहन अचानक से पलट गया। जिसकी वजह से मौके पर एक महिला की मौत, 31 लोग घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

 

 

जानकारी के मुताबिक बारातियों से भरा पिकअप वाहन जा रहा था। लेकिन अचानक से पिकअप वाहन अनियंत्री होकर पलट गया। जिसकी वजह से एक महिला की मौत, 31 लोग घायल हो गए। जिनका इलाज समनापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे जारी है। तो वही गंभीर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

ये हादसा दोपहर के करीब 1:30 बजे हुआ। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन ओवरलोडिंग की वजह से पलट गई। इधर, हादसे की सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। बता दें कि ये हादसा समनापुर थाना के बरगांव के पास हुआ।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493