मुबई, 6 फरवरी (आईएएनएस)। हालिया फिल्म ‘डॉली की डोली’ फिल्म से तारीफें बंटोर रहीं सोनम कपूर ने गुरुवार को पहले किरॉक फिल्मफेयर स्टाइल एंड ग्लैमर अवार्ड्स के आधिकारिक लोगो का लोकार्पण किया।
इस मौके पर सोनम के साथ फिल्मफेयर के संपादक जितेश पिल्लै और डिएगो इंडिया मार्केटिंग एंड इनोवेशन्स के निदेशक भावेश भी मौजूद थे।
पहला किरॉक फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवार्ड्स यहां 26 फरवरी को ताज लैंड्स एंड में होगा।
फिल्मी हस्तियों को इस पुरस्कार की मोस्ट ग्लैमरस स्टार, इमर्जिग फेस ऑफ फैशन, ग्लोबल आइकन ऑफ द ईयर, ट्रैंडसेटर ऑफ द ईयर व कई अन्य श्रेणियों में नामांकित किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath