चीन : अग्निकांड में 17 मरे, 9 हिरासत में (लीड-1)

बीजिंग, 6 फरवरी (आईएएनएस)। चीन के ग्वांगडांग प्रांत में एक गोदाम में आग लग जाने से 17 लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। इस घटना के सिलसिले में नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, स्थानीय प्रशासन ने बताया कि गोदाम में आग गुरुवार दोपहर को लगी। इस घटना में पांच लोगों को बचा लिया गया, जबकि नौ लोगों को इस मामले में हिरासत में लिया गया है।

यह घटना हुइडांग काउंटी स्थित एक थोक बाजार की है, जहां एक गोदाम की चौथी मंजिल में आग लग गई और इस पर शाम तक काबू पाया जा सका।

चारों घायल दमकल विभाग के कर्मचारी भी हैं, जिनमें से दो की हालत नाजुक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493