चंडीगढ़-देश का 18वां लोकसभा चुनाव अब अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है, आज यानी शनिवार को 57 निर्वाचन क्षेत्रों में सातवें चरण के लिए वोटिंग हो रही है. इस चरण में सबसे चर्चित संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी मतदान किए जा रहे हैं, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं. इस चरण में केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, पंजाब की सभी 13 और हिमाचल प्रदेश की चार, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की नौ, बिहार की आठ, ओडिशा की छह और झारखंड की तीन लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा है. इसके साथ ही आज ओडिशा की 42 सीटों पर विधानसभा चुनाव और हिमाचल प्रदेश की छह विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव के लिए भी वोटिंग हो रही है. सातवें और आखिरी चरण के साथ ही लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग प्रक्रिया भी खत्म हो जाएगी और मतदान संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल भी जारी कर दिए जाएंगे.
dharmpath.com dharmpath