शाम तक जेल लौटेंगे केजरीवाल

नई दिल्ली :  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज (2 जून) वापस तिहाड़ जेल में सरेंडर करेंगे. जेल लौटने से पहले उन्होंने अपना दिन का शेड्यूल जनता के साथ शेयर किया है. केजरील ने X पर लिखा, ‘माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मैं 21 दिन चुनाव प्रचार के लिए बाहर आया. माननीय सुप्रीम कोर्ट का बहुत बहुत आभार. आज तिहाड़ जाकर सरेंडर करूंगा. दोपहर 3 बजे घर से निकलूंगा.पहले राजघाट जाकर महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि दूंगा. वहां से हनुमान जी का आशीर्वाद लेने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाऊंगा. और वहां से पार्टी दफ़्तर जाकर सभी कार्यकर्ताओं और पार्टी के नेताओं से मिलूंगा. वहां से फिर तिहाड़ के लिए रवाना होऊंगा. आप सब लोग अपना ख़्याल रखना. जेल में मुझे आप सबकी चिंता रहेगी. आप खुश रहेंगे तो जेल में आपका केजरीवाल भी खुश रहेगा.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493