सऊदी अरब:हज के दौरान 14 तीर्थयात्रियों की मौत, 17 लापता

अम्मान:सऊदी अरब में हज की रस्में अदा करने के दौरान 14 नागरिकों की मौत हो गई और 17 अन्य लापता हो गए हैं।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, जॉर्डन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सूफियान कुदाह ने एक बयान में कहा कि जॉर्डन मृतकों को दफनाने या उनके परिवारों के अनुरोध पर उनके घर वापसी के लिए सऊदी अधिकारियों के साथ संपर्क में है।

बयान के अनुसार, सऊदी अधिकारी 17 लापता तीर्थयात्रियों की तलाश कर रहे हैं।

बयान में न तो घटना की विस्तृत जानकारी दी गई और न ही इसके कारण का खुलासा किया गया, लेकिन जॉर्डन के विदेश मंत्रालय ने एक दिन पहले बताया कि हज यात्रा के दौरान जॉर्डन के छह नागिरकों की हीट स्ट्रोक से मौत हो गई।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493