पूरे देश में हो जाति जनगणना:छगन भुजबल

मुंबई-महाराष्ट्र में मराठा और ओबीसी कोटा को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच, एनसीपी मंत्री और समता परिषद के संस्थापक, छगन भुजबल ने सोमवार को पूरे भारत में जाति जनगणना कराने की वकालत की। उन्होंने कहा, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इसके लिए आग्रह करेंगे।

समता परिषद की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए भुजबल ने कहा, “अगर यह जनगणना होती है, तो यह देश के ओबीसी के लिए बहुत फायदेमंद होगी। उन्हें केंद्र से अधिक धन मिलेगा।”

भुजबल ने कहा,“नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं। अब हम उनसे जाति जनगणना कराने की अपील करने जा रहे हैं। इसके होनेे से हम न केवल जनसंख्या, बल्कि ओबीसी की स्थिति को भी समझ पाएंगे।”

उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर ओबीसी को भी धन उपलब्ध होगा, जो वर्तमान में केवल अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए उपलब्ध है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493