भोपाल सेंट्रल जेल के सामने तालाब में मिला युवक का शव

भोपाल- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित सेंट्रल जेल के सामने तालाब में एक युवक का शव बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक रविवार को युवक का शव मिला और देर शाम उसकी शिनाख्त हुई। परिजनों ने बताया कि तीन दिन पहले पुलिस उसे जेल लेकर गई थी और सीधे अब मौत की सूचना मिल रही है।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रमोद चौधरी पिता प्रदीप चौधरी (29) निवासी अन्ना नगर गोविंदपुरा सब्जी का कारोबार करते थे। गुरुवार को उनका पत्नी से विवाद हुआ था। इसकी शिकायत पत्नी ने थाना गोविंदपुरा में की थी। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। धारा 151 के तहत कार्रवाई कर अगले दिन जेल भेज दिया। 29 जून को उनकी रिहाई जेल रिकार्ड के अनुसार हो चुकी थी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493