छत्तीसगढ़: कांग्रेसी पार्षद पर फर्जीवाड़े का आरोप,पार्षद फरार

बिलासपुर-छत्तीसगढ़ के बिलासपुर नगर पालिक निगम में कांग्रेसी नेता का जबरदस्त कारनामा सामने आया है. निगम क्षेत्र में बनी दुकानों को बिना आवंटन के ही कांग्रेसी पार्षद ने फर्जी रसीद काटकर मोटी रकम की वसूली कर ली. निगम कर्मचारियों को इस बात की जानकारी तब हुई जब निगमकर्मी दुकानों की जांच करने का लिए पहुंचे थे. दुकानदारों ने जब रसीद दिखाई तो हैरान रह गए. अब आरोपी के खिलाफ सरकंडा पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. इस कारनामें को अंजाम देने के बाद पार्षद फरार है.
बहतराई में बेरोजगारों को रोजगार दिलाने मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना के तहत दुकानों का निर्माण कराया गया है. लेकिन इनमें से सात दुकानों को पार्षद अमित सिंह ने फर्जी रसीद काटकर किराए पर दे दिया था. इसकी शिकायत पर निगम आयुक्त ने संपदा शाखा की उपायुक्त सती यादव, जोन कमिश्नर अरुण कुमार साहू, सहायक अभियंता सोम शेखर विश्वकर्मा, कार्यालय अधीक्षक राजेश देवांगन की टीम को जांच के निर्देश दिए थे. निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकान संचालकों से पूछताछ की.

दुकान संचालक सरस्वती साहू, सुमित्रा साहू, दिलीप ठाकुर, विजय लक्ष्मी बोलर ने उन्हें बताया, कि पार्षद अमित ठाकुर ने 18 हजार 700 रुपये लेकर उन्हें रसीद दी है. रसीद की जांच करने पर सही पाया गया. इसके बाद निगम अधिकारियों ने पार्षद के खिलाफ जुर्म दर्ज करने आवेदन दिया था.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493