मप्र का यह उप-मुख्यमंत्री नहीं संवैधानिक पद के योग्य,राष्ट्रध्वज का किया अपमान

भोपाल– मध्य प्रदेश की मोहन सरकार के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने प्रभार जिले सागर में झंडा फहराया। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने झंडा तो सही फहराया, लेकिन अपनी जैकट में उल्टा झंडा लगाए नजर आए। जैकट में उल्टा झंडा लगाने की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला को सागर जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। आज सुबह राजेंद्र शुक्ला ने परेड ग्राउंड पर राष्ट्रगान के बाद परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव के संदेश का वाचन किया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया। इसी दौरान वह उल्टा झंडा लगाए नज़र आए।

मामले पर कांग्रेस ने शुक्ला को निशाने पर लिया है। कांग्रेस नेता कुणाल चौधरी ने ट्वीट कर कहा, ‘मप्र सरकार के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला अपने जैकेट पर झंडा उल्टा लगा रहे है! मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री राव उदयप्रताप गाड़ी पर नियमों के विरूद्ध झंडा चिपका कर अपमान कर रहे है! जिनके दिल में तिरंगे का सम्मान नहीं होता है वो लोग अपनी हरकतों से बयाँ कर ही देते है, लेकिन ज़िम्मेदार लोगों का यह दुस्साहस निंदनीय है।’

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493