कांग्रेस ने लॉन्च किया संविधान रक्षक अभियान, हर गांव से चुने जाएंगे दो रक्षक, 100 दिन तक देशभर में होगा कैंपेन

नई दिल्ली– देश चार राज्यों हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र और जम्मू कश्मीर में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव के ऐलान से पहले कांग्रेस पार्टी ने नए अभियान का आगाज कर दिया है। कांग्रेस पूरे देश में संविधान रक्षक अभियान शुरू करने जा रही है। पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस संबंध जानकारी साझा की है।

कांग्रेस SC विभाग ने आज दिल्ली में संविधान रक्षक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि 100 दिन में पूरे देश भर में संविधान रक्षक अभियान कांग्रेस पार्टी करेगी। पूरे देशभर में 3 लाख संविधान रक्षक बना दिए गए है। दिल्ली की 70 विधानसभा क्षेत्र में जाकर संविधान रक्षक बनाए जायेंगे।

कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि 2 चुनाव जीतने के पहले भाजपा के नेता बयान दिया करते थे कि वो संविधान बदल देंगे। लेकिन हमारा संविधान बराबरी की जो मजबूती देता है उस मजबूती को खत्म करना काफी मुश्किल है। राहुल गांधी जब इस संविधान को दिखा कर के चुनाव में गए तो उसका मतलब था की हम संविधान की रक्षा करेंगे और ये संविधान हमारे देश के लोकतंत्र की रक्षा करता है इन दोनो बातों को आगे बढ़ा रहे है। यही संदेश लिए राहुल गांधी जी बैठकों में जाते थे और इस संविधान को आगे रखकर अपनी बात किया करते थे।

अजय माकन ने बताया कि ये 100 दिनों का अभियान है, जो 26 नवंबर, 2024 तक चलेगा। हम इसे दिल्ली की 70 विधानसभाओं में आयोजित करेंगे। इस अभियान का समापन 26 नवंबर, 2024 को तालकटोरा स्टेडियम में किया जाएगा।

कांग्रेस SC विभाग के चेयरमैन राजेश लिलोठिया ने बताया कि संविधान रक्षक अभियान’ पूरे देश में लागू होने जा रहा है। हम इस अभियान के तहत गांव के स्तर पर संविधान रक्षक से जुड़ी समिति बनाने जा रहे हैं। हम हर गांव से दो संविधान रक्षक चुनेंगे, जिन्हें मास्टर ट्रेनर बनाया जाएगा। इसके साथ ही हम गांव के स्तर पर कई कार्यक्रम करवाएंगे, जहां संविधान पर चर्चा की जाएगी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493