केशव मौर्य ने योगी आदित्यनाथ को बताया देश का सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री

लखनऊ-उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार (18 अगस्त) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे राज्य में देश का सबसे अच्छा मुख्यमंत्री है. मिर्जापुर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केशव मौर्य ने कहा कि पार्टी का ‘डबल इंजन’ देश में सबसे अच्छा काम कर रहा है.

केशव मौर्य ने कहा, ‘देश के साथ-साथ प्रदेश में भी बीजेपी सत्ता में है. लोग जानते हैं और मानते हैं कि हमारी डबल इंजन वाली सरकार देश में सबसे अच्छा काम कर रही है. क्या दुनिया में प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी जैसा कोई दूसरा नेता है और क्या देश में योगी आदित्यनाथ जैसा कोई दूसरा मुख्यमंत्री है?’

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493