रायपुर:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस वक्त छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं. शनिवार को रायपुर में उन्होंने नक्सल की समस्या को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा, नक्सलवाद पर कड़ाई से अंतिम प्रहार का समय आ गया है. हम ‘वामपंथी उग्रवाद’ को खत्म करेंगे और मार्च, 2026 तक देश से नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म कर देंगे. अमित शाह ने दावा किया, कि बिहार-झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और कमोवेश महाराष्ट्र नक्सवाल वाद से मुक्त हो गए हैं. देश में नक्सली घटनाओं में 53 फीसदी की कमी आई है, जो भारत सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है.
dharmpath.com dharmpath