जम्मू-कश्मीर:कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम

जम्मू कश्मीर- जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद पड़ोसी देश के दहशतगर्द एक्टिव हो गए हैं। वे घुसपैठ की फिराक में लगे हुए हैं। बुधवार रात कुपवाड़ा में सेना ने 3 आतंकियों को मार गिराया है। इनमें दो माछिल और एक तंगधार में मारा गया। अभी मारे गए आतंकियों के शव बरामद नहीं हुए हैं।

 

 

सेना ने बताया कि माछिल और तंगधार में 28-29 अगस्त की देर रात खराब मौसम के बीच संदिग्ध गतिविधि देखी गई। इसके बाद यहां सेना और पुलिस ने सर्चिंग शुरू की। इस दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों जगह अभी भी सर्चिंग जारी है।

तीसरा सर्च ऑपरेशन राजौरी में चल रहा है। यहां बुधवार को 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। अधिकारियों ने बताया कि 28 अगस्त की रात 9:30 बजे गांव खेरी मोहरा लाठी और दांथल इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। तलाशी के दौरान देर रात करीब 11:45 बजे आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी हुई।

बता दें कि चुनाव के ऐलान के बाद जम्मू कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर है। क्रॉस बॉर्डर टेरोरिज्म से निपटने के लिए LOC पर विशेष चौकसी बरती जा रही है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493