मणिपुर-भारत के उत्तर-पूर्व राज्य मणिपुर में कुछ महीने की शांति के बाद एक बार फिर हिंसा की आग भड़क उठी है. रविवार की दोपहर इंफाल पश्चिम जिले के कौट्रुक में भारी हथियारों से लैस उग्रवादियों के हमले में एक महिला की मौत हो गई और उसकी बेटी और एक पुलिस कमांडो सहित चार अन्य घायल हो गए. स्थानीय पुलिस ने इस हिंसा की जानकारी दी. बताया गया कि यह घटना इंफाल पश्चिम और कांगपोकपी जिलों के बीच सीमा के करीब दोपहर 2 बजे के आसपास हुई जब पास की पहाड़ियों से अज्ञात लोगों द्वारा कई राउंड फायरिंग की गई. इम्फाल पश्चिम में मैतेई समुदाय का वर्चस्व है जबकि कुकी कांगपोकपी में बहुसंख्यक हैं. दोनों समुदायों के बीच बीते एक वर्ष से अधिक समय से हिंसा और मुठभेड़ जारी है.
dharmpath.com dharmpath