नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की मुलाक़ात से बढ़ी राजनैतिक गर्मी

पटना-क्या बिहार में फिर से फेरबदल होने वाला है? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए को छोड़ने वाले हैं? क्या वह ‘इंडिया ब्लॉक’ को ज्वाइन की तैयारी कर रहे हैं. इन सब सवालों का जवाब तो केवल बिहार सीएम को ही पता होगा. राजनीति में इन सवालों की सुगबुगाहट तब तेज हो गई, जब नीतीश कुमार और विपक्ष के नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बीच मुलाकात हुई.

दरअसल, मंगलवार को जब नीतीश कुमार मुख्य सचिवालय पहुंचे, तो कुछ देर बाद राजद नेता तेजस्वी यादव भी वहां पहुंच गए. इसके बाद बिहार की राजनीति में तरह-तरह की चर्चा होने लगी. हालांकि, यह मुलाकात काफी लंबे समय तक नहीं चली, फिर भी प्रदेश की सियासत गर्म हो गई. कई तरह के कयास लगाए जाने लगे, कि क्या नीतीश एनडीए का साथ छोड़कर इंडिया ब्लॉक ज्वाइन करने वाले हैं.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493