उज्जैन: महाकाल मंदिर में बड़ा हादसा,दो श्रद्धालुओं की मौत

उज्जैन– बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में बड़ा हादसा हुआ है। यहां महाकाल मंदिर के गेट नंबर चार के पास एक दीवार गिर गई। मलबे में दबने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि दस लोगों के घायल होने की सूचना है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायलों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से एक गंभीर रूप से घायल महिला को इंदौर रेफर किया गया है। वहीं, कुछ को चरक अस्पताल भी ले जाने की तैयारी है।

बताया जा रहा है कि महाराजवाड़ा स्कूल को रिनोवेट कर महाकाल फेज 2 का काम चल रहा था। यहां शुक्रवार सुबह से बादल छाए थे। दोपहर बाद तेज बारिश शुरु हुई। शाम में जब हादसा हुआ तब भी तेज बारिश हो रही थी। यह दीवार भी पुरानी थी नतीजतन तेज बारिश के बाद ढह गई।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493