हरदा- मध्य प्रदेश के हरदा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। हरदा के छीपाबड़ इलाके के एक गांव में 5 साल की बच्ची से रेप के आरोपी सुनील कोरकू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पकड़ में आने से पहले आरोपी सुनील कोरकू ने जहर भी खा लिया। तबियत बिगड़ने के बाद उसे भोपाल रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी नजरपुरा गांव में खेत में छिपा था। सुबह पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा कर पकड़ लिया। पता चला है कि पकड़े जाने के डर से उसने पहले ही जहर खा लिया था। आरोपी के गांव में होने की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने उसे मारने की कोशिश भी की, लेकिन किसी तरह पुलिस ने उसे वाहन में बैठाकर सुरक्षित जिला अस्पताल पहुंचा दिया।
dharmpath.com dharmpath