दिल्ली-NCR में Swiggy Instamart ने शुरू की 24×7 फ्री डिलीवरी

 गुड़गांव-दिल्ली-एनसीआर में स्विगी इंस्टामार्ट ने 24 घंटे मुफ्त डिलीवरी सेवा शुरू कर दी है. ये सेवा दिल्ली, गुड़गांव और नोएडा में 10-15 मिनट के अंदर हजारों सामानों की डिलीवरी को तेजी प्रदान करती है. इस सेवा की शुरुआत करते हुए कंपनी ने ये दावा किया है कि ऐसी सर्विस देश में पहली बार शुरू होने जा रही है. उन्होंने इसे लोगों को लिए फेस्टिव का तोहफा बताया है.

स्विगी इंस्टामार्ट ने इस सर्विस की शुरुआत  करते हुए बताया कि अब इन क्षेत्रों के ग्राहक अब दिन के किसी भी समय या रात बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के किराने का सामान, उत्सव के उपहार, इलेक्ट्रॉनिक्स, खिलौने और उपहार आइटम सहित कई तरह के सामान खरीद सकते हैं. इस सर्विस की शुरुआत विशेष रूप से त्योहारी सीजन के अंतिम समय की तैयारियों के दौरान देर रात आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए है.

स्विगी इंस्टामार्ट दिल्ली एनसीआर के साथ-साथ देशभर के अन्य प्रमुख शहरों में 24×7 डिलीवरी सेवा का विस्तार करने पर विचार कर रहा है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493