लेबनान के नगरपालिका भवन पर इजरायल ने दागी मिसाइल

बेरूत-लेबनान के नगरपालिका भवन पर बुधवार को हुए इजरायली हवाई हमले में छह लोगों की मौत हो गई और 43 लोग घायल हो गए।

लेबनान के चिकित्सा और सैन्य सूत्रों के अनुसार, लेबनान में नबातीह नगरपालिका की इमारतों को इजरायली सेना ने बुधवार को निशाना बनाया। इजरायली हवाई हमले में मेयर सहित छह लोग मारे गए और 43 अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि इजरायल के एक लड़ाकू विमान ने नाबातीह नगरपालिका भवन और नगर निगम संघ के भवन पर हवा से जमीन पर मार करने वाली चार मिसाइलें दागीं। इस हमले में मेयर अहमद काहिल और नगरपालिका के कई सदस्य मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। इसके अलावा इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।

सूत्रों ने बताया कि इजरायल के हवाई हमले के बाद नागरिक सुरक्षा दल, लेबनानी रेड क्रॉस और इस्लामिक हेल्थ अथॉरिटी दोनों इमारतों के मलबे को हटाने और लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान में जुटे हुए हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493