मप्र:मृतक की गर्भवती पत्नी से अस्पताल स्टाफ ने करवाया खून साफ

डिंडौरी-मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र अंतर्गत लालपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर एक बुजुर्ग और उनके दो बेटों की निर्मम हत्या कर दी गई। गुरुवार को आरोपितों ने 65 वर्षीय धर्म सिंह मरावी और उनके बेटों, 40 वर्षीय शिवराज व 28 वर्षीय रघुराज पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना में धर्म सिंह का तीसरा बेटा रामराज भी घायल हो गया। बताया गया कि धर्म सिंह ने विवादित जमीन पर धान की फसल बोई थी, जबकि आरोपित घनश्याम मरावी अपने स्वजन के साथ फसल काट रहा था। इसका विरोध करते हुए धर्म सिंह अपने बेटों के साथ वहां पहुंचे और वीडियो बनाने लगे, इसके बाद आरोपितों ने उन पर हमला बोल दिया। इस हत्या के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई, और पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493