झारखंड के गोड्डा में रोका गया राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर

रांची-झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार करने पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर शुक्रवार को रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि क्लीयरेंस नहीं मिलने की वजह से राहुल के हेलिकॉप्टर को उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी गई। राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर को महागामा में रोका गया था। इसे लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है।

 

 

महगामा क्षेत्र से विधायक और कांग्रेस कैंडिडेट दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि हेलिकॉप्टर को सिर्फ इसलिए रोका गया कि प्रधानमंत्री देवघर में हैं। राहुल गांधी को उस क्षेत्र से गुजरने की अनुमति नहीं दी गई। प्रोटोकॉल है, जिसे हम समझते हैं लेकिन कांग्रेस ने 70 वर्षों तक देश पर शासन किया और किसी भी विपक्षी नेता के साथ ऐसी घटना कभी नहीं हुई। यह स्वीकार्य नहीं है। यह बर्दाश्त के बाहर है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के जमुई से सभा कर देवघर एयरपोर्ट आने वाले थे, इस कारण राहुल के हेलिकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिली थी। कांग्रेस नेता को गोड्डा से बोकारो के बेरमो जाना तना, जहां उनकी चुनावी सभा थी। लेकिन उन्हें तकरीबन दो घंटे रोके रखा गया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493