बागेश्वर धाम प्रमुख को जान से मारने की धमकी

छतरपुर- मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर जिले के प्रमुख व कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री अपने विवादास्पद बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। शास्त्री के एक बयान को लेकर पंजाब में बवाल शुरू हो गया है। मामला इतना बढ़ गया कि कट्टरपंथी सिख नेता ने शास्त्री को जान से मारने तक की धमकी दे डाली है।

दरअसल, 18 मार्च को मुरादाबाद के एक धार्मिक कार्यक्रम में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि अब तो आवाज यहां तक भी आ गई। अब तो जल्दी से जल्दी उस मंदिर की पूजा भी प्रारंभ हो जानी चाहिए। अयोध्या में राम जी बैठ गए। काशी में नंदी भगवान निकल आए। यह मुहुर्त है। अब हरिहर मंदिर में भी अभिषेक… रुद्राभिषेक हो जाना चाहिए।

दावा है कि यह बयान गोल्डन टेंपल के लिए नहीं बल्कि कल्की धाम संभल के लिए था। हालांकि, सिख कट्‌टरपंथी बरजिंदर परवाना ने इसे अमृतसर स्थित हरमंदिर साहिब यानी गोल्डन टेंपल से जोड़ दिया। उसने पंडित शास्त्री को धमकी तक दी कि उनकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है, चाहे जैसे मर्जी, उन्हें मार डालेंगे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493