राष्ट्रीय हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार आज

रांची-झारखंड में मंत्रिमंडल विस्तार के लिए राजभवन में गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

4 दिसंबर को झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के कार्यक्रम की आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी गई थी। राजभवन की ओर से जारी सूचना में बताया गया था कि 5 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से राजभवन के अशोक उद्यान में मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा। इसी समारोह में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बनाए गए स्टीफन मरांडी को भी शपथ दिलाई जाएगी।

जिन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जानी है, उनके नामों का खुलासा अब तक नहीं किया गया है। मंत्रिमंडल में झारखंड मुक्ति मोर्चा से छह, कांग्रेस से चार और राष्ट्रीय जनता दल से एक विधायक को मंत्री बनाए जाने के फॉर्मूले पर गठबंधन में पूर्व से सहमति बन चुकी है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493